पुणे: इंजीनियर्ड वुड पैनल उत्पादों के क्षेत्र में अग्रणी और देश की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी एक्शन टेसा द्वारा लकड़ी के फर्नीचर उद्योग से जुड़े कारीगरों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हाल ही में पुणे के पिंपरी-चिंचवड क्षेत्र में किया गया। इस अवसर पर हजारों कारपेंटर भाइयों को उनके कौशल, मेहनत और योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एक्शन टेसा कंपनी के डीजीएम अमन पाल सिंह, महाराष्ट्र ब्रांच मैनेजर अजय शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने कारीगरों के कार्य को उद्योग की रीढ़ बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसका शुभारंभ फिल्म अभिनेता अजय देवगन के प्रेरणादायक संदेश से हुआ। अपने संदेश में उन्होंने फर्नीचर उद्योग से जुड़े कारीगरों को सलाम करते हुए कहा कि देश की प्रगति में उनकी भूमिका भले ही पर्दे के पीछे हो, लेकिन उनका योगदान अतुलनीय है। उनके शब्दों ने उपस्थित कारीगरों में नया उत्साह और आत्मविश्वास भर दिया।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष की सफलता के आधार पर एमएसएमई के सहयोग से विकसित तीन महीने के कौशल विकास कार्यक्रम – वुड पैनल प्रोसेसिंग टेक्निक्स (WPPT) ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित सभी 30 छात्रों को 100 प्रतिशत प्लेसमेंट मिला है। कोर्स पूरा होते ही प्रत्येक छात्र को नौकरी की पेशकश की गई, जो इस प्रशिक्षण की गुणवत्ता और उद्योग में इसकी मजबूत प्रासंगिकता को दर्शाता है।
एक्शन टेसा द्वारा प्रायोजित WPPT कार्यक्रम आज युवा कारीगरों के लिए एक मजबूत लॉन्च पैड बन चुका है। कंपनी का मानना है कि यह पहल केवल एक कोर्स नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसके माध्यम से फर्नीचर उद्योग से जुड़े कारीगरों और उनके बच्चों को कुशल बनाकर उन्हें उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर किया जा रहा है।
कंपनी प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि यह तो सिर्फ शुरुआत है और आने वाले वर्षों में कारपेंटर समुदाय और उनके परिवारों के लिए और भी बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। एक्शन टेसा कारीगरों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।













































